Advertisement

वाइन शॉप की शराब नकली होने का आरोप, आबकारी विभाग से शिकायत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास के महावीर चौक स्थित एक वाइन शॉप से खरीदी गई शराब के नकली होने का आरोप सामने आया है। ब्राह्मण द्वारिका रहिवासी मिलन मंडल का दावा है कि उन्होंने दुकान से इंपेरियल ब्लू ब्रांड की शराब खरीदी थी। घर ले जाकर सेवन करने के बाद उन्हें शराब की गुणवत्ता पर संदेह हुआ।

मंडल के अनुसार, वह बोतल लेकर दोबारा दुकान पहुंचे। उनका दावा है कि दुकान संचालक ने बोतल अपनी दुकान से बेचे जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद मौके पर मौजूद कई राहगीरों ने भी उक्त शराब को डुप्लीकेट बताया। बताया गया कि उक्त मामले के सामने आने के बाद खरीदार ने इसकी सूचना आबकारी विभाग और स्थानीय थाना को दी। खरीदार का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, शराब नकली है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। ऐसे में बोतल की जांच के साथ संबंधित दुकान के बिक्री रिकॉर्ड की जांच भी अहम मानी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *