वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत, उत्कृष्ट कार्य करनेवाली दीदियां सम्मानित
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत सभागार में 30 सितंबर को रोजगार भारती महिला आजीविका संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति, उर्मिला देवी, जोशना कुमारी, रोशन कुमार, रंजीत कुमार एवं नमन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। संकुल -एक के अंतर्गत बुंडू, पेटरवार, सदमा कला, कोह, चरगी एवं अरजुवा पंचायतों के 29 ग्राम संगठनों के लेखापालों ने वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा वित्तीय लेन-देन का विस्तृत विवरण आमसभा के समक्ष प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों ने प्रस्तुत विवरण को सर्वसम्मति से पारित किया।
इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना संकुल स्तरीय संघ की दीदियों ने सभा के समक्ष प्रस्तुत की। कार्ययोजना के माध्यम से संगठन की आगामी गतिविधियों, योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी गई। महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने तथा संगठन को और प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम संगठन कैडर दीदियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर महिलाओं में उत्साह देखा गया। संगठन से जुड़ी महिलाओं ने भविष्य में भी एकजुट होकर बेहतर कार्य करने और आजीविका के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply