Advertisement

मानव को श्रीकृष्ण से प्रेरणा ले अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करना चाहिए-साध्वी गोपी

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड की राजधानी रांची के पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में 20 सितंबर को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी गोपीजी की अध्यक्षता में प्रारंभ की गई। इस अवसर पर दोपहर दो बजे से दर्जनों श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में लगी रही।

प्रवचन के क्रम में असम की चर्चित साध्वी गोपीजी ने बताया कि वर्तमान में हर इंसान अपने कर्मों को करते हुए अन्याय से लड़ रहा है एवं जीवन में अपनी अलग पहचान अलग-अलग ढंग से बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा ले कि अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए। पिछले 25 वर्षो से सन्यास ले रखी साध्वी ने बताया कि मलेशिया, थाइलैंड, नेपाल, वृन्दावन एवं भारत के विभिन्न स्थानों के बाद अब उनका प्रोग्राम दुबई में होने जा रहा है। वर्तमान में वे असम के गुवाहाटी की बेटियों को प्रोत्साहित कर उनके लिए कार्यक्रम करने जा रही है।

मौके पर विभिन्न प्रकार के नृत्य गीत की प्रस्तुति असम से आई मीरा भट्टराई द्वारा की गई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी अरविन्द कुमार के साथ सदस्यों में अध्यक्ष डंगुरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जलान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, अरविन्द कुमार अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश भगत, पवन पोद्दार, कोषाध्यक्ष सज्जन पाडिया, नन्द किशोर चौधरी, सुरेश चौधरी, पवन अग्रवाल, पुरण मल सराथ, ज्ञान प्रकाश शर्मा, विष्णु सोनी, विद्या देवी अग्रवाल, विमला जलान, संतोष देवी अग्रवाल, शोभा जलान, सरिता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, शकुंतला केजरीवाल, रामा डोगानिया, ललिता अग्रवाल, उषा मोदी, नन्दराणी पाठक, रेखा पोद्दार, शीला मुरारका, रिंकू जलान, आशा सिंह, आशा मिश्रा, प्रमिला पुरोहित, सुनीता देवी, कविता गाडोदिया, उर्मिला पाड़िया व अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *