प्रहरी/संवाददाता, पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड अंतर्गत भरत सिंह पब्लिक स्कूल में 30 सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहां स्कूल के 80 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य-जांच की गई।
जानकारी के अनुसार सीसीएल ढोरी क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल ढोरी द्वारा विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। केंद्रीय अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ नीतीश कुमार ने छात्रों का क्रमवार जांच किया।वरीय फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद ने नर्स अमृता के सहयोग से दवा का वितरण किया। विद्यालय में आयोजन की व्यवस्था में प्रिंसिपल शिखा चटर्जी एवं निदेशक शत्रुघ्न सिंह सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply