प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रविंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में 5 अक्टूबर को प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में बताया कि लालपनिया पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। साथ हीं आरोपियों की निशानदेही पर 3 चोरी की बाइक बरामद की गयी है।
प्रेस वार्ता में कहा गया कि बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए चोरी, छिनतई एवं वाहन चोरी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ललपनिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोमिया-तेनुघाट मुख्य पथ के तेनुघाट की ओर से कुछ अपराधी चोरी की बाइकों के साथ आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ललपनिया थाना प्रभारी जय प्रकाश टुडू के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
जिसमें 5 अक्टूबर को समय करीब 2:30 बजे ललपनिया थाना अंतर्गत गोमिया-तेनुघाट पथ पर पुलिस ने घेराबंदी कर 2 मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुमार साव उर्फ कन्हा उम्र 27 वर्ष, पिता पूरन साव, पता – ललपनिया ओपी तथा विकास कुमार राम उम्र करीब 19 वर्ष, पिता नंदकिशोर राम (धोबी), साकिन हरीहर मुहल्ला, कसमार बाजार, थाना कसमार शामिल है।
एसडीपीओ ने गहन पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे तीन-चार रंगों को पहचानकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पूछताछ में उन्होंने ललपनिया थाना कांड क्रमांक-41/26 धारा-303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जब्त सामानों की में लाल काला रंग का होंडा एसपी शाइन क्रमांक -JH-09AP/2365, सिल्वर रंग का हीरो आई- स्मार्ट क्रमांक-JH09AI/0345 तथा बिना नंबर का लाल काला रंग का हीरो स्प्लेंडर सहित एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने ललपनिया समेत आस-पास के क्षेत्रों में कई बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। छापामारी दल में ललपनिया ओपी प्रभारी जय प्रकाश टुडू, पुअनि सत्येंद्र राम, आरक्षी अजय कुमार मुंडा, जतिन कुमार तथा ललपनिया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
![]()













Leave a Reply