Advertisement

बजरंगबली मंदिर में साप्ताहिक भंडारा व् श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण

रंजन वर्मा/कसमार(बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित बजरंगबली मंदिर में प्रत्येक सप्ताह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ साप्ताहिक भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना करते हैं तथा प्रसाद ग्रहण करते हैं।

भंडारा आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहता है। श्रद्धालुओं द्वारा श्रीराम भक्त भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना एवं आरती की जाती है। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। आयोजन में स्थानीय रहिवासियों का सहयोग भी मिलता है।
आयोजकों ने 6 अक्टूबर को बताया कि धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें सभी वर्गों के श्रद्धालुओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। साप्ताहिक भंडारे में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से साप्ताहिक भंडारा एवं प्रसाद वितरण में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *