Advertisement

पुराना बीडीओ ऑफिस भाजपा कार्यालय में भाजपा फुसरो नगर मंडल की बैठक

प्रधानमंत्री का 7 अक्टूबर को बोकारो मे विशाल एलएडी कार्यक्रम-रवीन्द्र

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में भाजपा फुसरो नगर मंडल की मासिक बैठक 3 अक्टूबर को पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित भाजपा कार्यालय की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष टुनटुन तिवारी जबकेि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कमार पांडेय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी एक महीने की कार्य योजना बनायी गयी। कई मुद्दों पर चर्चा भी की गयी। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी 7 अक्टूबर को बोकारो में प्रस्तावित मशाल जुलूस को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने फुसरो नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी 7 अक्टूबर को बोकारो हवाई अड्डे के समीप मैदान में अधिक से अधिक संख्या में एक जुट होकर कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रियता के साथ जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने तथा संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर संवाद किया। वही मंडल अध्यक्ष टुनटुन तिवारी ने इस कार्यक्रम में फुसरो मंडल से भी काफी संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की। कहा कि 7 अक्टूबर को ही मशाल जुलूस का भी आयोजन होना है। पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मौके पर वरीय भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, भाई प्रमोद सिंह, श्रीकांत यादव, धनेश्वर महतो, मदन गुप्ता, संत सिंह, नवल किशोर सिंह, सूरज सिंह राठौर, प्राणेश गिरि, चंदन राम, लालमोहन महतो, शिवलाल रविदास, मदन श्रीवास्तव, फूलचंद किस्कू, गणेश यादव, अशोक रविदास, शंकर भदानी सहित मंडल के सभी कार्यकर्तागण बैठक में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *