Advertisement

धूमधाम से मनाई गई समाजसेवी ईश्वर रजक की सालगिरह

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर रहिवासी प्रख्यात समाजसेवी ईश्वर रजक की वैवाहिक सालगिरह 13 मई को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें और उनकी धर्मपत्नी को शुभकामनाएं देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर सालगिरह का जश्न मनाया गया। उपस्थित गणमान्य जनों ने फूल-माला एवं बुके भेंट कर दंपति को बधाई दी। पूरे समारोह में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। उपस्थित जनों ने ईश्वर रजक के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज के जरूरतमंद की मदद के लिए आगे रहते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाकर समाजसेवा करना आसान नहीं होता, लेकिन ईश्वर ने हमेशा दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। उनकी सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है। समारोह में शामिल जनों ने दंपति के सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *