रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने 5 अक्टूबर को जिला कोषागार का निरीक्षण कर वित्तीय कार्यों, अभिलेखों के संधारण और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न कक्षों, शौचालय, स्ट्रांग रूम समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साफ-सफाई व रख-रखाव पर संतोष जताते हुए इसे निरंतर बनाए रखने का निर्देश दिया।
डीसी ने मासिक लेखा पंजी की नियमित समीक्षा पर जोर देते हुए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति को प्रत्येक माह प्रथम सप्ताह में समीक्षा कर प्रतिवेदन हस्ताक्षरित रूप से संधारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के पीएल खातों में उपलब्ध राशि और उसके उपयोग की समीक्षा करते हुए कहा कि दिसंबर तक राशि का उपयोग नहीं होने पर नियमानुसार प्रत्यर्पण की कार्रवाई की जाए।
पुलिस शीर्ष में पूर्व में हुई अवैध निकासी के मामले में अब तक की सुधारात्मक कार्रवाई का पूरा विवरण संचिका में दर्ज रखने और ऑडिट टीम के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित एसी बिल के समायोजन में तेजी लाने को कहा। उन्होंने वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता तथा वित्त विभाग और महालेखागार द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन पर विशेष जोर दिया।
![]()













Leave a Reply