रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास स्थित रवींद्र भवन परिसर में 27 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ एम. तौसीफ ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस की आपत्तियां सामने रखी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता डॉ तौसीफ ने कहा कि कांग्रेस लगातार एसआईआर को लेकर सवाल उठाती रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे को उठाया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि इन सवालों को गंभीरता से लेने के बजाय भाजपा एसआईआर का समर्थन कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मताधिकार और मतदाता सूची की पारदर्शिता का मुद्दा आमजनों के बीच उठाती रहेगी। उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। मौके पर बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर मारथा ने भी उनके वक्तव्य पर सहमति जताई।
![]()













Leave a Reply