रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मुरहुलसुदी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय मुरहुलसुदी परिसर में 25 नवंबर को आधार कार्ड सुधार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 16 छात्रों का आधार अपडेट किया गया।
राज्य सरकार के आदेशानुसार एवं बीआरसी के देखरेख में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विद्यालय में पढ़ने वाले उन बच्चों के आधार कार्ड में त्रुटियों एवं मिसमैच को ठीक करना था, जिनके कारण बच्चों का नाम ई-वीवी एवं यू-डाइस प्लस में दर्ज करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। आधार कार्ड में गलत जानकारी या नाम मिसमैच होने के कारण कई बच्चों को सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न लाभों से वंचित होना पड़ रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में यह विशेष शिविर लगाया गया।
शिविर के दौरान कुल 16 बच्चों के आधार कार्ड में सुधार एवं अपडेट की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं, शेष बच्चों के आधार कार्ड सुधार के लिए 26 नवंबर को पुनः शिविर आयोजित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल से बच्चों के शैक्षणिक अभिलेखों में सही जानकारी दर्ज करने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता मिलेगी।
![]()













Leave a Reply