रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा की सहमति से अशोक कुमार मंडल को झारखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस संबंध में जारी सूचना में राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र वर्मा ने 25 नवंबर को कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मंडल पूरे प्रदेश के पत्रकार साथियों के आपसी सहयोग से संगठन के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही राज्य की टीम का गठन करेंगे और इसकी सूचना राष्ट्रीय कार्यालय को देंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ रहिवासी नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा, राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र वर्मा एवं शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन के हितों, सम्मान और सुरक्षा के लिए कार्य किया जाएगा तथा जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply