प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (पेटरवार)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चलकरी उत्तरी पंचायत में 5 अक्टूबर को जन-सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। नेतृत्व पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो ने की।
जानकारी के अनुसार इस दौरान पंचायत के बूथ नंबर 269 अंतर्गत 134 अनमेपिंग मतदाताओं को तथा बूथ नंबर 272 के 197 को दस्तावेज के लिए नोटिस मिला था। बताते हैं कि उपरोक्त दोनों बूथों की बीएलओ क्रमशः सुशीला देवी एवं राधिका मंडल ने लगभग शत प्रतिशत दस्तावेजों को संबंधित मतदाताओं से प्राप्त कर लिया और प्रखंड कार्यालय टीम तथा कई शिक्षकों के मध्यम से पूरी की।
मौके पर बीडीओ संतोष कुमार महतो के साथ इंदल कुमार सिंह (प्रशिक्षु उप समाहर्ता), प्रखंड टीम में दीपक कुमार महतो, मेघनाथ कुमार, काशीनाथ रजवार, गोपाल टुडू, असगर अंसारी, रोजगार सेवक रंजीत कुमार, पंचायत सचिव राहुल कुमार मंडल, फुलेंद्र रविदास, अमित कुमार मंडल, सुमित कुमार मंडल, शिक्षकों में रामचंद्र नायक, शिवलाल महतो, पंकज मंडल, चंद्रिका कुमार, असफाक उल्ला अंसारी, बीरबल मांझी, दुखहरन महतो, दिलीप शर्मा, मुरली मांझी, असगर अंसारी, शिवलाल मांझी आदि शामिल थे।
बीडीओ ने विद्यार्थियों को दी मतदाता संबंधी प्रपत्रों की जानकारी
एक अन्य समाचार के अनुसार पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो ने 5 अक्टूबर को अपराह्न उत्क्रमित उच्च विद्यालय चलकरी पहुंचकर वर्ग सात से दशम तक के छात्र, छात्राओं को नए मतदाता बनने संबंधी प्रपत्र छह सहित प्रपत्र सात, आठ की यानि मतदाता सूची में संशोधन तथा नाम हटाने संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अठारह वर्ष उम्र वाले स्वयं प्रपत्र भरें या पारिवारिक सदस्यों को अवश्य बताएं। बीडीओ महतो के साथ एचएम अनिल सिंह अन्य शिक्षक तथा प्रशिक्षु उपसमाहर्ता इंदल कुमार सिंह उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply