Advertisement

उप मुख्यमंत्री ने दरियापुर में सामुदायिक किचेन तथा स्वास्थ्य कैंप का किया निरीक्षण

निरीक्षण बाद डिप्टी सीएम ने दिया राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। जिला सारण के प्रभारी मंत्री-सह-उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्य-कर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने 3 अक्टूबर को जिला के हद में दरियापुर प्रखंड के बारवें पंचायत में सारण तटबंध के समीप चल रहे बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम यादव ने बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचेन में भोजन की गुणवत्ता, व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही स्वास्थ्य कैंप में पहुंचकर उन्होंने बाढ़ प्रभावितो को दी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित जनों को भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य आवश्यक राहत सामग्री निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने राहत कार्यों में पूरी तत्परता और संवेदनशीलता बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अभिषेक श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *