Advertisement

पेटरवार के विभिन्न पंचायतों में विषहरनी मां मनसा देवी की विधि विधान से पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सावन माह की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि (नाग पंचमी) 17 अगस्त की रात बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मां विषहरनी माता मनसा देवी की पूजा कई आयोजकों द्वारा विधि विधान से की गई। आयोजन में मनसा मंदिर में भारी भीड़ जुटी।

जानकारी के अनुसार अंगवाली नहर पार स्थित आनंद रजवार उर्फ सोखाबाबा के घर सहित जोरियाधार, सड़क टोला, ठाकुर टोला, पिपरा टोला, कदम टोला, महली टोला एवं अन्य मुहल्ले सहित एक दर्जन मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर रात्रि में पूजा की गई। बताया जाता है कि इस अवसर पर गांव के मुहल्ले की व्रतधारी माताएं देर शाम को आयोजकों के यहां आकर मां मनसा की पूजा-अर्चना की।

इसी क्रम में नहर पार के आयोजन सह सोखाबाबा उर्फ आनंद रजवार के साथ परिवार के सदस्य राजन रजवार, सुबोध रजवार, आकाश रजवार, विकाश रजवार, लखन कपरदार, शंकर, तारकेश्वर, भीखन, विराट, जयंत, उमेश, रंजू, रोहित, नागेंद्र कोटवार, सिंटू, पिंटू, वीरेंद्र, व्रतधारी माताओं में मीना देवी, सरेला देवी, ममता देवी, पूनम, बेबी, बालिका, रूपा, नंदिनी, माही, लाडली, फूलकुमारी, करिश्मा, मौसम, परी, ऋतु, राखी, सानवी, मुस्कान, करकी, रंजू आदि शामिल थी।

प्रखंड के हद में चांदो, पिछरी, चांपी, खेतको, उत्तासरा, पेटरवार, बुंडू, कोह, घरवाटांड़, पतकी, उलगड्डा आदि पंचायतों में मनसा पूजा देर रात तक आयोजित की गयी। अर्धरात्रि को बकरे एवं बत्तख आदि की बलि चढ़ाने की प्रथा बहुत पहले से चलती रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *