Advertisement

कांवरियों की सेवा में रोटरी क्लब चास ने लगाया सेवा शिविर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रोटरी क्लब चास द्वारा बोकारो जिला के हद में हनुमान मंदिर जोधाडीह मोड़ के समीप कांवरियों की सेवा एवं सुविधा के उद्देश्य से 17 अगस्त को कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में कांवरियों के बीच पानी, चाय, बिस्किट, टेकुआ, नमकीन सहित विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थों का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांवरियों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा कर सेवा ही सर्वोपरि का संदेश दिया।
कार्यक्रम के संयोजक कमल तनेजा रहे। शिविर के आयोजन में तनेजा बंधुओं ने वित्तीय सहयोग प्रदान किया। कमल तनेजा ने कहा कि कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने तनेजा बंधुओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि समाज के सहयोग से सेवा कार्यों को और व्यापक बनाया जा सकता है।

शिविर की सफलता में ललिता चोपड़ा, नरेंद्र सिंह, माधुरी सिंह, पूर्वी केजरीवाल, ज्योति अग्रवाल, धनेश बंका, विजय अग्रवाल, संजय रस्तोगी, शैल रस्तोगी, चरनप्रीत, मनप्रीत कौर, मनोज सिंह, डॉ श्रवण कुमार एवं पूजा बैद ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *