रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय टीम में मंत्री नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने डॉ वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामना दी है।
इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ प्रदीप वर्मा के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं सक्रिय भूमिका का लाभ अब पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। उनके राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से झारखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
भाजपा बोकारो जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने 17 अगस्त को एक भेंट में कहा कि डॉ प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी। जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार ने कहा कि डॉ वर्मा की संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकर्ताओं के साथ उनका बेहतर समन्वय पार्टी के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी जिम्मेदारी से संगठन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। जिला कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल ने कहा कि डॉ वर्मा को मिली जिम्मेदारी से झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य प्रह्लाद महतो ने कहा कि डॉ वर्मा का राष्ट्रीय टीम में शामिल होना झारखंड भाजपा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उनके नेतृत्व और अनुभव से पार्टी को नई दिशा मिलेगी। भाजपा नेता सह समाजसेवी शांति लाल जैन ने कहा कि डॉ वर्मा कर्मठ एवं अनुभवी नेता हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। असित बनर्जी ने कहा कि डॉ वर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया है। राष्ट्रीय टीम में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
सुधीर कुमार सिन्हा ने कहा कि यह नियुक्ति झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने डॉ वर्मा को हार्दिक बधाई दी। लाल बाबू शर्मा ने कहा कि डॉ वर्मा के अनुभव का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा और संगठन और अधिक मजबूत होगा। लाल मोहन नायक ने कहा कि डॉ वर्मा की नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
भाजपा नेता मनोज ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में डॉ वर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। पंकज सिन्हा ने कहा कि डॉ वर्मा की संगठनात्मक क्षमता का लाभ भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नागेश्वर सिंह पिंटू ने कहा कि डॉ वर्मा को मिली नई जिम्मेदारी से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। राजेश प्रसाद ने कहा कि डॉ वर्मा की नियुक्ति से झारखंड भाजपा का गौरव बढ़ा है। अमर ज्योति बनर्जी ने कहा कि डॉ वर्मा के अनुभव एवं कार्यकुशलता से राष्ट्रीय संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने डॉ प्रदीप वर्मा के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं दी।
![]()













Leave a Reply