प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो के बारी-कॉपरेटिव में पुरोहित अनील पाठक द्वारा नये कपड़ा प्रतिष्ठान साधना कलेक्शन की शुरुआत की गई। प्रतिष्ठान का उद्घाटन 17 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता कुमार अमित ने अनील पाठक सहित उनके सभी परिजनों को नये प्रतिष्ठान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उद्घाटन समारोह में स्थानीय रहिवासियों और गणमान्य जनों की मौजूदगी रही। नए कपड़ा प्रतिष्ठान के खुलने से आसपास के रहिवासियों को कपड़ों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर कुमार अमित ने कहा कि किसी भी नये व्यवसाय की शुरुआत अपने आप में एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि साधना कलेक्शन की शुरुआत से स्थानीय रहिवासियों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अनील पाठक एवं उनके परिवार को प्रतिष्ठान की सफलता की शुभकामना देते हुए कहा कि व्यवसाय निरंतर आगे बढ़े और ग्राहकों का विश्वास कायम करे।
पाठक ने कहा कि साधना कलेक्शन शुरू करने का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत और पसंद के अनुरूप बेहतर कपड़ो का कलेक्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने उद्घाटन समारोह में शामिल होकर उत्साह बढ़ाने वाले सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और बेहतर सेवा प्रतिष्ठान की प्राथमिकता रहेगी।
समाजसेवी करणजी ने कहा कि बारी-कॉपरेटिव क्षेत्र में नये प्रतिष्ठान की शुरुआत अच्छी पहल है।
इससे स्थानीय रहिवासियों को खरीदारी की सुविधा मिलेगी और व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अनील पाठक को शुभकामनाएं दी। पंचायत समिति सदस्य विराट गोस्वामी ने कहा कि क्षेत्र में नये व्यवसाय की शुरुआत से रोजगार एवं व्यापार की संभावनाएं बढ़ती हैं। उन्होंने साधना कलेक्शन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चंद्रप्रकाश ने भी पाठक एवं उनके परिवार को नये प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि प्रतिष्ठान क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए और लगातार प्रगति करे। मोनू ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से आमजनों को सुविधा मिलती है। उन्होंने साधना कलेक्शन की सफलता की कामना की।
![]()













Leave a Reply