एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जीएम ग्राउंड कथारा में 17 अगस्त को सीसीएल ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट में आसपास के ग्रामीण हलकों से कुल 16 टीम हिस्सा ले रही है। जिसे ए, बी, सी, डी चार समूह में बांटा गया है।
जानकारी के अनुसार सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी प्रबंधन के सौजन्य से आयोजित ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) सह विभागाध्यक्ष खनन विनोद कुमार, कथारा कोलियरी के प्रबंधक कृष्ण मुरारी, डिपु प्रबंधक सह खेल प्रभारी अवनीश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बॉल (गेंद) को किक मारकर किया।
इस अवसर पर वित्त प्रबंधक जयप्रकाश नारायण सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष सेफ्टी राजकुमार वर्णवाल, विभागाध्यक्ष सर्वेक्षण डी के मजूमदार, विभागाध्यक्ष पर्यावरण श्याम सुंदर पाल, सर्वेक्षण अधिकारी भोला शर्मा, श्रमिक नेता शमशुल हक, इकबाल अहमद, नरेश मंडल, बांध पंचायत के मुखिया पुत्र समाजसेवी बबलू कुमार यादव, मो. जानी, अशोक कुमार, पी डी वर्मन, मो. फारूक, जुगनू यादव, कार्यालय कर्मी राकेश कुमार, विक्रम कुमार, केदार यादव आदि उपस्थित थे।

खेल के दौरान उपस्थित टीमों के बीच जर्सी सहित खेल सामग्री का वितरण किया गया। लगातार बारिश के बावजूद खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आज खेले गये मैच में घरवाटांड पंचायत ने लिटल एफसी ज्योति मोहली बांध को हरा दिया। दूसरा मैच जूनियर एफसी क्लब झिरकी तथा जारंगडीह एफसी के बीच खेला गया, जिसमें निर्धारित समय तक कोई भी खिलाड़ी गोल दागने में सफलता नहीं पायी।
अंततः ट्राई ब्रेकर से फैसला लिया गया, जिसमें एफसी जारंगडीह ने जीत हासिल की। वहीं खेले गये मैच में बेहतर प्रदर्शन को लेकर बारीग्राम टीम अपने समूह से सीधे सेमी फाइनल में पहुंचने में सफलता पायी है। मैच का सफल प्रसारण कॉमेंटेटर पिंटू ने की।
![]()













Leave a Reply