Advertisement

जंगली लकड़बग्घे का हमला, भेड़-बकरियां चरा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के भस्की पंचायत अंतर्गत टोंडरा गांव के दो युवक बीते 26 नवंबर को जंगली लकड़बग्घे के हमले में घायल हो गए। घायलों में 48 वर्षीय सुरेश कुमार महतो और 25 वर्षीय दिनेश कुमार महतो शामिल हैं। दोनों रोरिया गांव के समीप जंगल किनारे भेड़-बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक लकड़बग्घे ने हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, लकड़बग्घे ने सबसे पहले सुरेश महतो पर हमला किया, जिससे उसके बाएं हाथ की एक अंगुली कट गई। इसके अलावा जांघ और कंधे पर भी चोटें आईं। सुरेश को बचाने पहुंचे दिनेश महतो पर भी जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी कमाल हसन अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को जैनामोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *