Advertisement

पात्र का नाम सूची से नहीं छूटे, एसआईआर सुनवाई में संवेदनशीलता बरतें-डीसी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर 27 नवंबर को बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में ईआरओ, एईआरओ एवं बीएलओ से सुनवाई कार्य की प्रगति और लंबित मामलों की जानकारी ली गई।

बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे। कहा कि दस्तावेजों की कमी अथवा नाम, उम्र और अन्य विवरणों में विसंगति के आधार पर किसी पात्र का आवेदन वापस नहीं किया जाए। ऐसे मामलों में परिवार के सदस्यों और उपलब्ध स्वीकार्य अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार सत्यापन किया जाए।

उन्होंने शहरी क्षेत्रों में रोजगार के कारण अलग-अलग स्थानों पर रहने वालों की समस्याओं को समझते हुए बीएलओ को स्थल सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों का आयोग की निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। डीसी ने बीएलओ के कार्यों में लापरवाही की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई और तकनीकी समस्याओं का समाधान करने का भी निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा सहित अन्य पदाधिकारी एवं बीएलओ उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *