रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में रोटरी क्लब चास की ओर से आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शिविर के सफल आयोजन को लेकर क्लब की ओर से 27 नवंबर को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। आयोजन को लेकर आमजनों में उत्साह देखा जा रहा है। अब तक बड़ी संख्या में जरूरतमंद ने शिविर के लिए पंजीयन कराया है।
जानकारी के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन चास स्थित मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में किया जाएगा। इसमें जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। क्लब की ओर से आम रहिवासियों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास रहने वाले ऐसे जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक शिविर की जानकारी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद इसका लाभ उठा सकें।
मौके पर रोटरी क्लब चास के सदस्यों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन में नई उम्मीद जगाना है। क्लब ने इसे सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
![]()













Leave a Reply