रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के विनोद बिहारी महतो स्टेडियम नावाडीह में बीते दिनों सहायक अध्यापक सह विधालय प्रभारी शिक्षकों की बैठक की गयी। अध्यक्षता सहायक अध्यापक संघ के बोकारो जिला उपाध्यक्ष नारायण महतो ने की।
बैठक में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो व नावाडीह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को मांगो से संबंधित पत्र सौंपने की सहमति बनी। जिला उपाध्यक्ष महतो ने कहा कि नावाडीह प्रखंड के शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा बेवजह शिक्षकों का मानदेय कटौती किया गया है। साथ ही रिपोर्ट के नाम से शिक्षकों को प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि लेखापाल अपने कार्यालय में कभी नहीं रहते हैं।
कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी अपनी आदत में सुधार नहीं किया और जूलाई माह के काटौती मानदेय अगस्त माह के मानदेय में जोड़कर नहीं दिया गया तो बीआरसी भवन सुरही के समक्ष पुरे नावाडीह प्रखंड के शिक्षक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। मौके पर खूशलाल महतो, सरीरा कुमारी, कौशल्या देवी, सुरेंद्र कुमार, कुंवर महतो, उमेश कुमार महतो, भोला महतो, मनोज प्रसाद तुरी, जयनाथ महतो, मोहन साव, अख्तर अंसारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply