रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर फाइव स्थित चिन्मया विद्यालय बोकारो के 50वें स्थापना वर्ष के अवसर पर 18 अगस्त को स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह के दौरान विद्यालय की पांच दशक की गौरवपूर्ण शैक्षणिक यात्रा को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चिन्मया विद्यालय ने शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
इस अवसर पर पिछले सत्र के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई तथा अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
मौके पर भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, विश्वरूप मुखोपाध्याय, महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, पूर्व प्राचार्य अशोक सिंह, अशोक झा, हेमलता विश्वास, नर्मेंद्र सिंह एवं रोशन शर्मा समेत विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। समारोह ने चिन्मया विद्यालय की 50 वर्षों की उपलब्धियों और गौरवशाली परंपरा को यादगार बना दिया।
![]()













Leave a Reply