रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतु में 18 अगस्त को आयोजित माँ मनसा पूजा के अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री की पत्नी एवं गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान के साथ माँ मनसा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि माँ मनसा की पूजा आस्था, विश्वास और लोक परंपरा का पावन पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि माँ मनसा की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, यही उनकी कामना है।

इस अवसर पर दांतू के पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र कुमार ने कहा कि मनसा पूजा क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। झामुमो के वरिष्ठ नेता दीपक कुमार नायक ने कहा कि माँ मनसा की पूजा सदियों से चली आ रही हमारी लोक परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को पूजा की शुभकामना देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। महेंद्र सिंह ने कहा कि माँ मनसा की पूजा पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। उन्होंने माँ मनसा से सभी परिवारों की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
उमेश महतो ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को माँ मनसा पूजा की शुभकामना दी और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरे दांतू पंचायत क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
![]()













Leave a Reply