Advertisement

एमडीडीटीआई टाटानगर में एकदिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा मल्टी डिसीप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (एमडीडीटीआई) टाटानगर के संगम ऑडिटोरियम में 18 अगस्त को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रेलवे के विभिन्न विभागों यथा कमर्शियल, ऑपरेटिंग, इंजीनियरिंग, लोको शेड, मेडिकल विभाग के कुल 73 रेल कर्मी उपस्थित थे। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर राष्ट्रपति से सम्मानित सदस्य अतिथि व्याख्याता के रूप में रेल कर्मियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि एक समय पर कई जगहों पर आग लगती है तो यह संभव नहीं हो सकता है कि वहां फायर कर्मी पहुंच सके। इसलिए जरूरी है कि हर इंसान इस प्रकार का कार्य सुरक्षा के नियमों और कला को सिखे और आग लगने पर बुझाने की स्टार्वेशन, स्मूथिंरिंग और कूलिंग विधि का इस्तेमाल करे। कार्यक्रम में सीढ़ी को दिवार से खड़े करने के सुरक्षात्मक तरिके और उपर चढ़ने, निचे उतरने की व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ हीं सीढ़ी मजबुती के जांच, रस्से के रख रखाव का प्रशिक्षण दिया गया। डिजिटल विधि से सांप काटने पर प्राथमिक उपचार प्रबंधन की प्रशिक्षण दी गई।

डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर प्रयोग के मॉक ड्रिल, प्राथमिक चिकित्सा विधि, एलपीजी गैस लीकेज पर आग बुझाने के विभिन्न विधि को भी प्रशिक्षित की गई। उपस्थित सभी कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का अभ्यास भी कराई गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *