प्रबंधन व् श्रमिक संगठनों के बीच समन्वय से ही बेहतर उत्पादनशैलेश प्रसाद
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम परियोजना (अमलो) कार्यालय में 18 अगस्त को परियोजना पदाधिकारी (पीओ) शैलेश प्रसाद का जीएम मे प्रोमोशन होने पर आरसीएमयू पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर कर्मचारियों के हित, कल्याण तथा खान विस्तार से जुड़े विषय पर चर्चा की गयी। प्रबंधन से यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधा नएवं कार्य स्थल पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई गयी।

इस अवसर पर आरसीएमयू अमलो शाखा सचिव गणेश मल्लाह और शाखा अध्यक्ष जयराम सिंह ने कहा कि यूनियन प्रबंधन के साथ सकारात्मक सहयोग करते हुए
कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद ने कर्मचारियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओ के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच समन्वय से ही बेहतर कोयला उत्पादन संभव है।
उन्होंने यूनियन प्रतिनिधियो से चालू वित्तीय वर्ष में कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल करने मे सहयोग की अपील की। मौके पर महफूज आलम, लीलू राॅय, आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, छोटेलाल शर्मा, जितेंद्र चम्पिया, अमरेंद्र कुमार, साधु बाउरी, अभय सिंह, फणी भूषण ठाकुर, श्याम प्लेस, शंकर दास आदि दर्जनो कर्मी मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply