Advertisement

के. बी. कॉलेज बेरमो के एनएसएस इकाई द्वारा हर घर तिरंगा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने 13 अगस्त को हर घर तिरंगा के अवसर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया। तिरंगा रैली में प्राचार्य सहित व्याख्याता, कॉलेज कर्मी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा शामिल थे।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना, बिहार-झारखंड के निर्देशानुसार केबी कॉलेज के प्राचार्य की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में कॉलेज परिसर से तिरंगा रैली निकाला गया।

इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन प्रतिवर्ष स्वंतत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाता है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का चौथा संस्करण बीते 9 अगस्त से आगामी 17 अगस्त तक पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर तिरंगा रैली, सेल्फी विथ तिरंगा, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण अभियान, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि व जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

तिरंगा रैली में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, परीक्षा नियंत्रक डॉ साजन भारती, विभागाध्यक्ष इतिहास डॉ व्यास कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ साजन भारती, डॉ सुशांत बैरा, कॉलेज कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि कुमार यादविंदु, मो. साजिद, बालेश्वर यादव, स्वयं सेवकों में सोनू कुमार शर्मा, अमन तिवारी, करण कर्मकार, रमेश कुमार गंझु, हरिश्चंद्र सिंह, अंतरा कुमारी, सोनी कुमारी, रेशमा परवीन व् कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *