रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्टील ऑथॉरिटी इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) प्रबंधन ने कार्यस्थल पर सुरक्षा की अपनी समावेशी संस्कृति को मजबूत करते हुए संविदा कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। अब बीएसएल में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समान मानक और गुणवत्ता वाले व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराए जाएंगे। ज्ञात हो कि, पहले पीपीई की व्यवस्था संबंधित ठेकेदार करते थे। इस पहल का शुभारंभ मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी ने किया। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी एवं संविदा कर्मी उपस्थित रहे।
जानकारी देते हुए बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) ने 13 अगस्त को बताया कि इस पहल के तहत पीपीई के इश्यू, वितरण, रिकवरी और री-इश्यू की प्रक्रिया को डिजिटल प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इससे पूरी व्यवस्था पारदर्शी, व्यवस्थित और ट्रेसेबल होगी तथा समय पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना आसान होगा। उन्होंने कहा कि पीपीई किट में सेफ्टी हेलमेट, पॉलीकार्बोनेट चश्मे, डिस्पोजेबल रेस्पिरेटर, सेफ्टी शूज, एफआर सूट, ईयर प्लग और कैनवस ग्लव्स शामिल हैं। निदेशक प्रभारी ने कहा कि नियमित और संविदा, प्रत्येक कर्मी को सुरक्षित कार्य वातावरण देना बीएसएल की प्राथमिक प्रतिबद्धता है। कहा कि यह पहल इस्पात उद्योग में सुरक्षा के नए मानक स्थापित करेगी।
![]()













Leave a Reply