रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-4 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के तहत कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए 13 अगस्त को अंतर-सदनीय देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने देशप्रेम, शौर्य, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को गीतों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में प्रस्तुतीकरण, विषय-वस्तु, लय-ताल, अभिव्यक्ति, गतिशीलता और समग्र प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। निर्णायक मंडल में विशाल कुमार गोस्वामी और विशाल कुमार वर्मा शामिल थे। बताया जाता है कि इस क्रम में विद्यालय के दयानंद हाउस ने ऐ मेरे वतन के लोगों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विवेकानंद हाउस ने माँ से है माटी, माँ से है माथा गीत के साथ द्वितीय और विरजानंद हाउस ने न झुकेगा देश अपना, न झुकेंगे हम कभी की प्रस्तुति से तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर डीएवी सेक्टर चार के प्राचार्य एस.के. मिश्रा ने विजेता एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में देशप्रेम, आत्मविश्वास, अनुशासन और सामूहिकता की भावना विकसित करती है। मौके पर विद्यालय के तमाम शिक्षक-शिक्षिका सहित छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply