ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के माध्यम से 13 अगस्त को एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी ने की।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. तिवारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह एक विशेष अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना है।
एनएसएस पदाधिकारी प्रो. रावण मांझी ने कहा कि पखवाड़े के तहत पूरे 15 दिनों तक स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी, ताकि परिसर के साथ-साथ आसपास के समाज में भी स्वच्छता का संदेश पहुंचे। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत तेनुघाट महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों सहित छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की। इस दौरान कक्षाओं, मैदानों और परिसर के आसपास के क्षेत्रों में कचरा का उठाव कर वातावरण को स्वच्छ बनाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता प्रो. श्रीकांत प्रसाद, प्रो. महावीर यादव, प्रो. धनंजय रविदास, प्रो. कालीचरण महतो, प्रमोद ठाकुर, विनय कुमार यादव सहित छात्रा ममता कुमारी, सावित्री कुमारी, छात्र बादल कुमार प्रजापति, राजू कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, सुनील राम, रंजीत मिर्धा, मुन्ना लाल सोनी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply