Advertisement

जैनामोड़ चौक पर धूमधाम से मनायी गयी तिलका मांझी जयंती समारोह    

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) के हद में मुख्य सड़क पर जैनामोड़ स्थित चौक पर जरीडीह प्रखंड झामुमो अध्यक्ष पंकज मरांडी (Director Pankaj Marandi) के नेतृत्व में बाबा तिलका मांझी जयंती समारोह बड़े ही धुम- धाम से सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थिति में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज मरांडी ने और संचालन सोमर मुंडा ने किया।
मौके पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने तिलका मांझी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर तीन महीने में तिलका मांझी का भव्य मूर्ति स्थापित करने की घोषणा के साथ ही जैनामोड़ व्यापार मंडल में सुलभ शौचालय बनवाये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर बोकारो जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष हीरा लाल मांझी, जिला उपाध्यक्ष पंकज जयसवाल, जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, जिला कांग्रेस महासचिव सनत कुमार मिश्रा, राजू तिवारी, रितेश मिश्रा, अमर मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, बिनोद कुमार महतो, फुलवा देवी, अम्बिका देवी, रामा मांझी, सुकेश जयसवाल, विजयमल सिंह, जगदीश मरांडी, रतन लाल मांझी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *