प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते 8-9 नवंबर को अमावस की अर्धरात्रि बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित काली माता मंदिर में मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी। पूजा के पश्चात दूसरे दिन 9 नवंबर को संध्याकाल में मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर अंगवाली मंदिर के पुजारी परिवार के महिला, पुरुष सदस्य मां काली की दर्शन करने वालों को टीका लगाकर प्रसाद के साथ आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे।दूसरी ओर पूजा कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य खीर महाप्रसाद वितरण व मेला को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सक्रिय दिखे। इस अवसर पर देर शाम को परंपरा के अनुसार अश्रुपूरित नेत्रों से मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक माँ काली की प्रतिमा का स्थानीय जलाशय में विसर्जन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply