Advertisement

गॉड इज वन के संस्थापक ने विधायक से की शिष्टाचार मुलाकात

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार स्थित विधायक आवासीय कार्यालय में गॉड इज वन (God is one) के संस्थापक उदय शंकर सिन्हा (Uday shanker sinha) ने गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो से शिष्टाचार मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई दिया।
मौके पर संस्था के संस्थापक सिन्हा ने स्व.दिनेश्वर प्रसाद सिन्हा की 32 वी पुण्यतिथि 7 जनवरी को कंबल एवं खेल सामग्री वितरण समारोह में गोमियां विधायक को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। विधायक महतो ने गॉड इज वन के संस्थापक से कहा कि यह परिवार मेरा अपना परिवार की तरह है। इस कार्यक्रम में भाग लेने का उन्होंने वादा किया। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल एवं पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक से मिलकर नव वर्ष की बधाई देते हुए इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया।
मौके पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि सभी विशिष्ट जनों के आगमन से संस्था और रहिवासियों को खुशी मिलेगी। इस अवसर पर गॉड इज वन के सनी नायर, टीपू महतो, बबलू सिंह, रविशंकर सिन्हा, राणा रणधीर सिंह, शिव शंकर पांडेय, नीरज सिन्हा आदि उपस्थित थेl

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *