Advertisement

शातिर ठग की निशानदेही पर स्विफ्ट डिजायर बरामद

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। शातिर ठग की निशानदेही पर गोमियां पुलिस (Gomian Police) ने हजारी निवासी कुलदीप प्रजापति (Kuldeep Prajapati) की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार डेढ़ वर्ष पूर्व हजारी वस्ती रहिवासी कुलदीप प्रजापति की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को झांसे में लेकर शातिर ठग अगेद्रं मंडल बिहार के सुपौल भाग गया था। पिछले दिनों गोमियां पुलिस की टीम पटना के संजय गांधी नगर से शातिर ठग को गिरफ्तार कर गोमियां लाया। पुलिस ने आरोपी ठग को तेनुघाट कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में ठग ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने रांची चट्टी में कुलदीप प्रजापति की गाड़ी वर्षो से छुपा कर रखी हुई थी। उसी की निशानदेही पर गोमियां पुलिस की टीम ने रांची से गाड़ी को बरामद कर थाना लेकर पहुंची।
इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि 14 जून 2020 को थाना में कांड संख्या 69/20 भादवि की धारा 379/ 420/ 34 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *