मधुमक्खियों के झुंड ने ली भैंस की जान

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में ग्रामीण क्षेत्रों में इन दीनों मधुमक्खियों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अब तो मधुमक्खियाँ इंसान के साथ-साथ मवेशियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं।

ताजा वाकया प्रखंड के हद में पचमो पंचायत के पूरनापानी की बताई जा रही है। जहां मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर एक मवेशी (भैंस) की जान ले ली। मवेशी मालिक भी मधुमक्खियों के हमले में घायल बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी 20 सितंबर को आजसू (Ajsu) के प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो ने देते हुए बताया कि जंगल में मवेशी चराने के दौरान अर्जुन गंझू के भैंस के ऊपर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में भैंस की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

बचाने के दौरान अर्जुन गंझू भी मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गया। किसी तरह अपनी जान बचाने में वह सफल रहा। बाद में उसने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण रहिवासियों ने तत्काल स्थानीय डॉक्टर से उसका इलाज करवाया। अभी उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दूसरी ओर मधुमक्खियों के हमले के कारण ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। वहीं इस घटना पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष महतो ने दुःख प्रकट किया है।

 199 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *