Advertisement

चांपी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट(बोकारो)। तेनुघाट (Tenughat) ओपी के हद में चांपी पंचायत स्थित घरारीटांड स्कूल टोला के पास 21 जनवरी को एक कुंआ से अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया। सूचना पाकर घटना स्थल पर तेनुघाट ओपी प्रभारी ने कुएं से शव को बरामद किया।
बताया जाता है कि शव मिलने की सूचना पाते ही बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गया। शव को गांव की किसी महिला के द्वारा देखा गया था। जिसकी सूचना गांव के मुखिया और तेनुघाट ओपी प्रभारी के के चौधरी को दिया गया। चांपी पंचायत के मुखिया श्रीराम हेम्ब्रम, पंचायत समिति सदस्य सुखलाल मुर्मू एवं समाज सेवी विजय महतो के सहयोग से ओपी के सहायक अवर निरीक्षक राजेश राम एवं लक्ष्मण चौधरी की उपस्थिति में शव को कुंआ से बाहर निकाला गया। शव को बाहर निकालते ही शव से बदबू फैलने लगा। ग्रामीणों द्वारा शव का पहचान नही हो सका।
शव को तेनुघाट ओपी पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी केके चौधरी ने बताया कि उक्त मामले में छान बिन जारी है। बहुत जल्द मामले के तह तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *