
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमिया प्रखंड (Gomian block) के हद में पिपराडीह ग्राउंड में गैर-सरकारी संस्था सत्यलोक ने भव्य खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर आसपास के ढाई सौ से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
उक्त जानकारी संस्था के संस्थापक एस.एन.राय (S.N.Roy) ने दी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सत्यलोक संस्था द्वारा 26 जनवरी को क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को खोजने और निखारने के उद्देश्य से एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 250 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाग ले रहे खिलाड़ियों ने संयम रखते हुए अनुशासित ढंग से अपना प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता को चार ग्रुप में बांटा गया था।

प्रतियोगितामें विशिष्ट अतिथि ग्रुप को-ऑर्डिनेटर रोशन कुमार उनकी धर्मपत्नी श्रेया भारती विशेष रुप से पुणे महाराष्ट्र से आए थे। विजेता प्रतिभागियों को गिफ्ट एवं सर्टिफिकेट दिया गया। मौके पर संस्था के फाउंडर एसएन राय, मेंबर वसीम कुरेशी, अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, कोषाध्यक्ष शमीम कुरैशी, आरके अग्रवाल, एससी शर्मा, एसके सिंह, गंगाधर यादव, शिबू एवं 30 से ज्यादा सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply