फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh) युवा राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष रंजन कुमार (Ranjan Kumar) द्वारा संगठन विस्तार करते हुए रांची प्रदेश कार्यालय में चास (बोकारो) निवासी जितेंद्र नारायण यादव को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। वहीं कुंदन कुमार गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संतोष कुमार गिरि को बोकारो जिला का युवा राजद जिलाअध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है ।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव जितेन्द्र नारायण ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो भार दिया गया है उसे वे हर हाल में पुरा करने का प्रयास करेंगे। साथ हीं उनके द्वारा बोकारो जिला भर में युवा राजद के कमिटी को धारदार बनाया जाएगा। युवाओं को पार्टी से जोड़ कर दल को अपने बुलंदियो पर पहुंचाना ही हमारा मकसद है ।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गिरी ने कहा कि युवा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जल्द ही जिला और प्रखंड स्तर पर संगठन के विस्तारीकरण के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कुन्दन कुमार गुप्ता के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता सह बोकारो जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव, प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, युवा प्रधान महासचिव शौकत अंसारी, वरीय उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, उपाध्यक्ष जफीर खान, संगठन सचिव गायत्री देवी, सचिव संतोष राम, सोशल मीडिया प्रभारी संजय यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply