Advertisement

अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गणतंत्र दिवस (Republic day) के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट (Tenughat) में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर जगह जगह गणमान्यों ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला जज प्रथम राजीव रंजन द्वारा व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार के द्वारा चिल्ड्रन पार्क सहित अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय एवं आवास में, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में, गोमिया 

पुलिस निरीक्षक सुजीत कुमार द्वारा पुलिस निरीक्षक कार्यालय तेनुघाट एवं मोहन गंझु चौक में, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जेल अधीक्षक छवि बाला बारला द्वारा तेनुघाट जेल में, तेनुघाट डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज में कॉलेज के प्राचार्य, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा द्वारा अधिवक्ता संघ कार्यालय में, तेनुघाट ओपी प्रभारी के के चौधरी द्वारा तेनुघाट

ओपी में, प्रेस क्लब में अध्यक्ष हरि शंकर प्रसाद, तेनुघाट पंचायत की मुखिया रेखा सिन्हा द्वारा बिरसा चौक तेनुघाट में, गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो द्वारा भारत माता मंदिर के प्रांगण में, पेंशनर कल्याण कार्यालय में अध्यक्ष इन्देश्वरी चौबे द्वारा, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया में शाखा प्रबंधको ने,

साड़म बाजार सहारा इंडिया में मैनेजर सत्यनारायण प्रसाद द्वारा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, डेम डिवीजन, जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में प्रचार्य यूपी सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्या अर्चना मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया, जबकि प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, मध्य विद्यालय तेनुघाट, किरण बेबी पैराडाइज, आंगनबाड़ी केंद्र सहित सभी विद्यालयों एवं संस्थानों में सादगी पूर्वक झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया।

वहीं स्थानीय समारोह स्थल चिल्ड्रन पार्क में झांकियां भी निकाली गई। यहाँ एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा के द्वारा सम्मानित भी किया गया। विधानसभा उपचुनाव में हुए चुनाव के समय कार्यकाल के लिए कुछ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय गायन गाए गए मुकेश कुमार सिन्हा के द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया गया। जिसके लिए उन्हें भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *