Advertisement

आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष बने जिला कांग्रेस के प्रवक्ता, बेरमो में जश्न

बोकारो जिला कांग्रेस में अजय कुमार सिंह को मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मजदूर वर्ग की आवाज को और बुलंद करने के उद्देश्य से बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है।जिलाध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर रहिवासी आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मजदूरों के बीच लोकप्रिय व् प्रसिद्ध समाजसेवी अजय कुमार सिंह को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता मनोनीत किया है।

बताया जाता है कि नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जिलाध्यक्ष महथा ने कहा कि अजय कुमार सिंह लंबे समय से मजदूरों, गरीबों और आम जनों के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उनका संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ कांग्रेस पार्टी को नई मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि अजय सिंह पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और सरकार की जनविरोधी नीतियों का सशक्त जवाब देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इधर सिंह की जिला कांग्रेस प्रवक्ता बनाये जाने की खबर से पूरे बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। आरसीएमयू और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 26 जुलाई को मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजय सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं। मजदूरों की समस्याओं को वे बखूबी समझते हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। उनके जिला प्रवक्ता बनने से पार्टी को बेरमो सहित पूरे बोकारो जिले में मजबूती मिलेगी।

जिला प्रवक्ता बनने के बाद सिंह ने बोकारो जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना और आमजन खासकर मजदूर वर्ग की आवाज बनना मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आज महंगाई बेरोजगारी और मजदूरों के शोषण के खिलाफ कांग्रेस को और आक्रामक होना होगा। मैं पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लूंगा।

इस अवसर पर कांग्रेस के चंद्रशेखर प्रसाद, आशीष चक्रवर्ती, वेदव्यास चौबे, एन के त्रिपाठी, विजय यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, जगन्नाथ प्रसाद, पंडित गुप्तेश्वर पांडेय, राजू वर्मा, सुजीत मिश्रा, सुनीता सिंह, गणेश महतो, संतोष सिन्हा, रंजीत सिंह, रंजय कुमार सिंह, कमलकांत सिंह, रवि चौहान, साधु तुरी, बिन्दु चंद हेम्ब्रम, देवाशीष आस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और आरसीएमयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *