रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड स्थित बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में 26 जुलाई को पांच दिवसीय जेएलकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच महली ब्रदर्स मकोली बनाम इलेवन ब्रदर्स डुमरी के बीच खेला गया, जिसमें इलेवन ब्रदर्स डुमरी ने दो गोल से जीत हासिल की।
इस अवसर पर विधायक जयराम महतो ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य खेल है और खिलाड़ियों को खेल भावना तथा अनुशासन के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपने करियर को संवार सकते हैं। साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है।
जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष संजय रॉय ने बताया कि टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग ले रही हैं। मौके पर क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज कांत पांडेय, उपाध्यक्ष संदीप झारखंडी, टीम मैनेजर प्रवीण कुमार रवानी, सचिव जयराम कुमार, उप सचिव नीलकंठ महतो, कोषाध्यक्ष बालेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि गणेश प्रसाद, एसआई सुबोध सिंह सहित बड़ी संख्या में रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply