Advertisement

जनता की समस्या समाधान मेरी प्राथमिकता-विमल कुमार जायसवाल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित अपने आवास पर 26 जुलाई को पूर्व जिला परिषद सदस्य विमल कुमार जायसवाल ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिला के हद में कसमार, पेटरवार एवं जरीडीह प्रखंड से पहुंचे आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मामलों को उनके समक्ष रखा।

जानकारी के अनुसार आयोजित जनता दरबार में सड़क, पेयजल, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, भूमि विवाद सहित कई समस्याओं को लेकर रहिवासी पहुंचे थे। पूर्व जिप सदस्य जायसवाल ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य विमल कुमार जायसवाल ने कहा कि जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के रहिवासियों की समस्याओं का समाधान कराना मेरी प्राथमिकता है। कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। हर जरूरतमंद की आवाज संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उसका समाधान कराने के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। कहा कि जनसेवा ही मेरा संकल्प है और आगे भी इसी भावना के साथ क्षेत्र की सेवा करता रहूंगा।

बताया जाता है कि जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समाधान कराने की पहल की गई, जबकि अन्य मामलों को शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *