Advertisement

एमजीएम की 32 सदस्यीय जूडो टीम ईस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज रवाना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल बोकारो की 32 सदस्यीय बालिका जूडो टीम सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीते 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 26 से 30 जुलाई तक गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल प्रयागराज में सीबीएसई के तत्वावधान में आयोजित होगी।

एमजीएम स्कूल के प्राचार्य फादर डॉ जोशी वर्गीस ने 26 जुलाई को बताया कि एमजीएम स्कूल की टीम लगातार पिछले दो वर्षों से ओवरऑल चैंपियन रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से तीसरी बार ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल करेंगे।
ज्ञात हो कि, प्रतियोगिता के लिए 11 वर्ष आयु वर्ग में रोशनी कुमारी, अंजली कुमारी, परी कुमारी, किसवा एवं धृति कुमारी का चयन किया गया है। इस क्रम में 14 वर्ष आयु वर्ग में अर्पिता रानी, साक्षी सोलंकी, पीहू कुमारी, अनामिका, समृद्धि कुमारी, जया सिंह एवं हर्षिका कुमारी शामिल हैं।

इसी प्रकार 17 वर्ष आयु वर्ग में दुर्गा टंडन, सृष्टि, आकृति कुमारी, आराध्या कुमारी, सौम्या, मानवी राय, सोनाक्षी कुमारी, अनन्या कुमारी एवं गौरवी शर्मा टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। 19 वर्ष आयु वर्ग में झिनुक बनर्जी, स्नेहा कुमारी, आस्था पांडेय, सुरभि कुमारी, जयश्री, अदिति, स्वस्ति विजया, रिचा नंदा तथा पीहू उपाध्याय शामिल हैं।

प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हरियाणा में आयोजित होनेवाले सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता प्राप्त करेंगी। स्कूल परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *