रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चिन्तनशील बुद्धजीवीयों व ग्रामीणों की बैठक 26 जुलाई को बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड के आसनबनी हटिया मैदान में आयोजित की गई। अध्यक्षता भुमिहार बाईसी समाज के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष किशन महथा जबकि संचालन जेएलकेएम नेता अंकित कुम्भकार ने किया।
इस अवसर पर किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं पारदर्शिता के अभाव में योग्य लाभुकों तक पहुंच नहीं रही है। कहा कि आसनबनी, उदलबनी के साथ साथ मधुनियां गांवों के एक बड़ी संख्या, छात्र छात्रा तथा इलेक्ट्रो स्टील वेदान्ता के कार्यरत मजदूरों आसनबनी होते मामरकुदर की आवाजाही निरंतर लगी रहती है। सड़क किनारे व सड़क के बीच पाईप लाईन बिछाई जा रही है।
पाईप लाईन बिछाई के बाद कार्यदायी संस्था ने खोदे गए गढ्ढे में कोरम पूरा करने जैसे मिट्टी की भराई कार्य करने से सड़क किनारे व सड़क के बीचो-बीच बड़ी-बड़ी गढ्ढा बन गया है। इलेक्ट्रो स्टील वेदान्ता की निगमित दायित्व सिर्फ व सिर्फ विज्ञापनों में ही सिमित रह गई है। साथ ही साथ सरकार और सरकार के प्रतिनिधि की उदासीनता तथा कार्यदायी संस्था की लापरवाही से उक्त गढ्ढा दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है।
कहा कि सड़क में घनी राहगीरों, छोटे-छोटे स्कुली छात्र-छात्राओं, इलेक्ट्रो स्टील वेदान्ता के कामगार, मजदूर साईकिलों से आवाजाही करते है। दर्जनों गड्ढा से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। रजवार ने मांग किया कि जर्जर सड़क तत्काल मरम्मत की जाय।
मौके पर पुर्व मुखिया नरेश रजवार, राजु कुमार टुडू, बबलु गोस्वामी, लंकेश्वर महतो, असीम गोस्वामी, युधिष्ठिर महथा, दुर्गा चरण महतो, महावीर कुम्भकार, तिवारी कर्मकार, बलराम महतो, धिरेन बाउरी, मनोज रजवार, जनार्दन झा, गणेश रजवार, भुतनाथ महतो, राखाल बाउरी, भीम महतो, अर्जुन महतो, सीताराम मांझी, विक्रम महथा, तिरथ कुम्भकार, विजय महतो, दुलाल कुम्भकार, संजय महतो, कृष्ण गोस्वामी, दिलीप कुमार महतो, रुपेश गोस्वामी, बासुदेव महथा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply