Advertisement

राहुल अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू को मिला यूए सर्टिफिकेट

फिल्म का ट्रैलर बहुत जल्द होगी रिलीज
युधिष्ठिर महतो/धनबाद(झारखंड)(Jharkhand)। भोजपुरी फ़िल्म (Bhojpuri film) प्लेटफॉर्म नम्बर 2 फेम राहुल सिंह (Rahul Singh) की अपकमिंग मूवी छैला सन्दू को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट मिल चुका है। फिल्म का ट्रैलर बहुत जल्द रिलीज होने जा रही हैं।
राहुल सिंह और तनुश्री की प्रेम कहानी इस फ़िल्म में दिखेंगी। जैसा कि फ़िल्म की कहानी झारखंड के सत्य कथाओं से प्रेरित हैं। अर्थात यह एक पूर्ण रूप से झारखंड के सत्य घटना पर आधारित फिल्म है। जिसे काल्पनिक रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया हैं। जय श्रीकृष्णा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित यह फ़िल्म सिनेमाघरों में मार्च महीने में रिलीज होगी।
राहुल सिंह ने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म प्लेटफॉर्म नं० 2 से ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और उनकी पहली ही फ़िल्म सुपरहिट हुई। प्लेटफॉर्म नम्बर 2 की तरह ही छैला सन्दू भी सुपरहिट होगी। कारण यह फ़िल्म भी जबरदस्त हैं, जो दर्शकों को उम्मीद से ज़्यादा पसंद आएगी।
झारखंड की धरती की एक सच्ची प्रेम कहानी से प्रेरित इस फिल्म की पूरी शूटिंग झारखंड के खूबसूरत लोकेशन में की गई है। फिल्म का निर्माण उच्च स्तर का किया गया हैं। जिसे देख निश्चित ही दर्शक झूम उठेंगे। फिल्म के निर्माता राजेंद्र बगड़िया, सह निर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल व मुकेश सावन, निर्देशक संजय आर निषाद हैं। इस फ़िल्म के लेखक मनोज कुमार शर्मा, संगीतकार उमेश मिश्रा, गीतकार मुकेश सावन, छायांकन इमरान अंसारी, नृत्य मयंक श्रीवास्तव, संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ सुयोग रिजाल, कला निर्देशक सतीश गिरी हैं। फिल्म के प्रचारक कुमार युडी, समरजीत सिंह व रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार राहुल सिंह, तनुश्री, आनंद देव मिश्रा, उदय श्रीवास्तव, गोपाल राय, माया यादव, आशा चौहान, राहुल सिंह राज, उज्ज्वल कुमार रॉकी, अरविन्द सावन, पंकज सिंह बिट्टू आदि हैं। साथ ही आकांक्षा दूबे भोजपुरी आइटम सॉन्ग के जरिय अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *