Advertisement

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, विरोध में सड़क जाम


अजीत जयसवाल/पेटरवार(बोकारो)। बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय उच्चपथ-23 पर पेटरवार थाना (Petarvar police station) हद में लुकैया ग्राम के निकट 3 जनवरी की संध्या सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण रहिवासियों ने मुख्य सड़क को जाम घंटो जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गयी।
सड़क दुर्घटना एवं जाम की सूचना पाकर मौके पर पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेश कुमार चौरसिया एवं पेटरवार थाने की पुलिस पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। बीडीओ चौरसिया ने बताया कि मृतक का नाम गंदौरी उराँव है। मृतक ऑटो द्वारा सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज गति से रामगढ़ से बोकारो की ओर जा रही एक अज्ञात बोलेरो ने उसे जोरदार धक्का मारते हुए भाग निकला। मृतक यहां का मेहमान था, जो गिरिडीह का रहने वाला था। प्रशासनिक तौर पर शव को गिरिडीह भेज दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *