Advertisement

एक सौ पांच वर्षीय वृद्धा का निधन

अंगवाली के राजाटांड की वृद्धा ने परिवार में दो दर्जन सदस्यों को पीछे छोड़ गई
अजीत जायसवाल/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के वार्ड नं 13 राजाटांड निवासी(पूर्व में बिरहोरबेड़ा) स्व. खड़र महतो की विधवा सुसीला देवी (Sushila devi) की मौत बीते 16 जनवरी की रात उनके घर में हो गया। वे 105 वर्ष की उम्र की हो गई थी। वे अपने पीछे तीन पुत्र, दो पुत्री, चार पुत्र-बधू, 22 नाती, नातिन, 12 पोता,पोती यानि कुल 43 सदस्यों को हंसते खेलते परिवार में छोड़ गई है। उनकी अंतिम संस्कार 17 जनवरी को दामोदर नदी श्मशान घाट में किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *