Advertisement

जिंतुगाड़ा में द्वि-दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता: विजेता को विधायक ने बांटे पुरस्कार

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर प्रखण्ड के मालुका पंचायत ग्राम जिंतुगाड़ा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका समापन 17 अगस्त को विजेता को पुरस्कार देकर किया गया।

जिंतुगाड़ा बान्दासाई की ओर से आयोजित द्वि-दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु उपस्थित थे। उन्हें आयोजन समिति के सदस्यो द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सिंकु, विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंकु, अभिषेक सिंकु एवं अतिथि समाजसेवी विजय गुप्ता, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टींकू दास द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

आयोजित प्रतियोगिता में 40 प्लस टीम ने भी भाग लिया। 40 प्लस के विजेता सोना एफसी को खस्सी के साथ ₹2000/- नगद पुरस्कार दिया गया। उप विजेता सिंकु स्पोर्टिंग को खस्सी के साथ ₹1000/- दिया गया। इसके अलावा मुख्य मुकाबले के विजेता जगन्नाथपुर एफसी को नकद 35000/+ खस्सी+ जर्सी+ फुटबॉल, दूसरे स्थान पानेवाले दिपांशु स्पोर्टिंग क्लब लखीपाई को ₹25000/+ खस्सी+ जर्सी+ फुटबॉल, तीसरा स्थान प्राप्त टीम को ₹15000/खस्सी+ फुटबॉल तथा चौथा स्थान पानेवाले फुटबॉल टीम को ₹10000/- खस्सी+फुटबॉल पुरस्कार वितरण किया गया।

टूर्नामेंट के शांतिपूर्ण आयोजन तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मुंडा सोमनाथ सिंकु, सुरेश सिंकु, सनातन सिंकू, किशन सिंकु ने अहम भूमिका निभाई गई। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, विपिन लागुरी, मथुरा लागूरी, मोहम्मद जावेद, संतोष नाग मुंडा, रंजन गोप, हरीश पान, सरफराज आलम, शमशाद आलम, रंजीत गगराई, रोशन पान एवं सैकड़ो दर्शक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *