एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में आगामी 17 सितंबर को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई की ओर से सुबह 10:30 बजे से कॉलेज परिसर में किया गया है।
के. बी. कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने क्षेत्र के आमजनों से अपील की है कि जो भी इच्छुक पुरुष एवं महिला हैं वे कॉलेज परिसर में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में भाग ले, क्योंकि रक्तदान महादान मानवता की सेवा को चरितार्थ करता है। कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास आदि ने रक्त अमृत महोत्सव 2.0 में स्वयं सेवकों, छात्र छात्राओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों को भी जुड़ने की अपील की है।
इस बावत एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 का आयोजन करने का पत्र एनएसएस ईकाई को भेजा गया है। कहा कि रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 का आयोजन देश कि सभी एनएसएस ईकाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर के उपलक्ष्य में मनाया जाना है। बताया कि मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन करने हेतु बोकारो के रेड क्रॉस सोसायटी के सहकर्मी कॉलेज में रक्त संग्रहित करेंगे। उन्होंने कहा कि के. बी. कॉलेज बेरमो का यह कदम मानवता आधारित है और कई रक्त के जरूरत मंद के जान को बचाने की एक मुहिम है।
![]()













Leave a Reply